जांजगीर: विश्व पर्यावरण दिवस पर 5 जून को विशेष ग्राम सभाएं, स्वच्छ गांव और जलवायु अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण का जनआंदोलन
जांजगीर-चांपा जिले में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु अभियान के तहत आयोजित यह कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जल सुरक्षा को जनभागीदारी के माध्यम से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।