डीडवाना: नशे में धुत कार चालक ने अस्पताल चौराहे पर मचाया कोहराम, आधा दर्जन वाहनों और पोहे के ठेले को मारी टक्कर
Didwana, Nagaur | Jan 19, 2026 शराब के नशे में धुत कार चालक ने अस्पताल चौराहे पर कोहराम मचा दिया। जानकारी के अनुसार चालक ने करीब 6 दो पहिया वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया एवं एक पोहे के ठेले आपको भी टक्कर मार दी। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची एवं घटना की जानकारी ली। पुलिस वाहन चालक को अपने साथ लेकर गई।