धामपुर: भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर धामपुर में निकाली तिरंगा यात्रा
Dhampur, Bijnor | Jan 26, 2025 धामपुर नगर में गणतंत्र दिवस के मौके पर रविवार को करीब तीन बजे भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओ ने ट्रैक्टर से तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा नगर के विभिन्न स्थानों से निकाली गई। कई स्थानों पर तिरंगा यात्रा का लोगों ने स्वागत किया।नगर व ग्रामीण क्षेत्र के किसानों ने तिरंगा यात्रा में भाग लिया।