धामपुर: नहटौर थाने में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाते हुए किया धरना
Dhampur, Bijnor | Jan 25, 2025 भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के कार्यकर्ताओ ने शनिवार को करीब तीन बजे नहटौर थानें में अपनी मांगो को लेकर धरना दिया।करीब तीन घंटे के बाद आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ।गांव किशनपुर भोगन के दो युवक हल्दौर मार्ग पर बाईक से जा रहे थे।पुलिस उन्हे पकड़कर थाने ले आई थी।इसी मामले को लेकर कार्यकर्ता थाने पहुंचे थे।आरोप है कि पुलिस ने अभद्रता की।जिसको लेकर धरने पर बैठ गए