शिवपुरी नगर: शिवपुरी में परशुराम जयंती की युद्ध स्तर पर तैयारी, ब्राह्मण समाज ने लिया एकजुटता का संकल्प
ब्राह्मण समाज शिवपुरी के तत्वाधान में आगामी 20 अप्रैल को भगवान परशुराम जयंती का भव्य आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर तैयारियां युद्ध स्तर पर जारी हैं। रविवार को दोपहर 12 बजे विजयपुरम स्थित पंडित लक्ष्मण प्रसाद दुबे के निवास पर आयोजित मासिक बैठक में समाज की एकजुटता और कार्यक्रम की सफलता को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।