धनवार: एक माह पहले हुई थी शादी, हाथ से मेहंदी भी नहीं छूटी थी कि सड़क हादसे में चली गई जान
धनवार के एक युवक की बिरनी इलाके में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। दरअसल भरकट्टा ओपी क्षेत्र के चिताखारो में कोयला लोड बाइक टक्कर से धनवार के खैरवानी निवासी 23 वर्षीय युवक विवेक पांडेय की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक बाइक पर कोयला लदा हुआ था और टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर ही गिर पड़ा।