सागर नगर: भाजपा प्रदेश प्रभारी सागर पहुंचे, छत्रसाल अखाड़े में घुमाए मुकद्दर; वीडियो वायरल
भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह मंगलवार को सागर पहुंचे। उन्होंने मंत्री गोविंद सिंह राजपूत और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ शाम 7 बजे रामपुरा वार्ड स्थित छत्रसाल अखाड़े का दौरा किया। उन्होंने पद्मश्री से सम्मानित भगवानदास रैकवार से भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दी। अखाड़े का भ्रमण कर मुकद्दर घुमाए। मुगदर घुमाने का वीडियो बुधवार दोपहर 1 बजे वायरल हुआ है।