खरगोन शहर के उमरखली रोड स्थित कुमारखेड़ा के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने एक अर्टिगा कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।