संत शिरोमणि रविदास महाराज की 649वीं जन्म जयंती के अवसर पर रविवार दोपहर 2 बजे जिला शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा तीनबत्ती स्थित कांग्रेस कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिला शहर अध्यक्ष महेश जाटव व पदाधिकारियों ने संत रविदास महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके विचारों पर चर्चा करते हुए सामाजिक समरसता का संदेश दिया।