हाथरस: बाइक सवार पति-पत्नी और मासूम बच्चे को ऑटो ने टक्कर मारकर 100 मीटर तक घसीटा, घायलों को अस्पताल लाया गया
जनपद हाथरस के गांव भूतपुरा से कपूरा के बीच एक बाइक पर सवार पति-पत्नी और एक 4 साल के मासूम बच्चे को तेज रफ़्तार ऑटो रिक्शा ने टक्कर मार दी। टक्कर मार कर ऑटो रिक्शा करीब 100 मीटर तक बाइक सवार तीनों घसीटता हुआ ले गया। सड़क हादसे के दौरान बाइक सवार पति पत्नी और मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।