गढ़वा: जिले के डोल रोड पर पिकअप की टक्कर से युवक घायल, अस्पताल में इलाज जारी
Garhwa, Garhwa | Feb 12, 2026 गढ़वा जिले के डोल रोड में फुलवार पहाड़ी के निकट पिकअप के टक्कर से मोटरसाइकिल सवार 24 वर्षीय रविरंजन सिंह पिता सुरेश सिंह गंभीर रुप से घायल हो गया। वह डंडई थाना क्षेत्र के रारो गांव के भोलादामर टोला का रहने वाला है। सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। इस घटना के संबंध में बताया गया कि गुरुवार को रविरंजन सिंह अपनी मोटरसाइकिल से डोल गांव की ओर जा रहा था।