बालोद: दल्लीराजहरा में पेड़ों से गिरकर रोज़ मर रहे 250 से अधिक चमगादड़, गर्मी से बचाने के लिए फायर ब्रिगेड पानी डाल रही
Balod, Balod | May 28, 2026 भीषण गर्मी अब इंसानों के साथ-साथ वन्यजीवों के लिए भी जानलेवा साबित हो रही है। 44 से 45 डिग्री तापमान और लगातार चल रही लू के कारण दल्लीराजहरा टाउन स्थित बीएसपी एमव्हीटी सेंटर के आसपास पेड़ों पर बसेरा करने वाले सैकड़ों चमगादड़ रोजाना मौत का शिकार हो रहे हैं। हालात इतने गंभीर हो गए हैं कि प्रतिदिन 250 से 300 चमगादड़ पेड़ों से गिरकर दम तोड़ रहे हैं।