क्षेत्र के पूर्व विधायक कुणाल चौधरी ने अमेरिकी हमलों में तीन भारतीय नाविकों की मौत के मामले को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि घटना के बाद न तो अमेरिका ने अफसोस जताया और न ही माफी मांगी, बल्कि अमेरिकी सेना की ओर से आदेशों का पालन करने की चेतावनी दी गई। कुणाल चौधरी ने इसे किसी मित्र देश की नहीं, बल्कि मालिक जैसी भाषा बताया।