मरवाही: जीपीएम जिले में दो सांपों की लड़ाई में एक घायल, जिला अस्पताल में हुआ इलाज, हैरान घटना को देखने उमड़ी भीड़
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के बांधामुड़ा में एक अनोखी और हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां दो सांपों के बीच हुई लड़ाई में एक सांप गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्नेक रेस्क्यू टीम ने जिला अस्पताल पहुंचाकर प्राथमिक उपचार कराया। गुरुवार शाम को बांधामुड़ा स्थित विजय राठौर की बाड़ी में दो सांप आपस में लड़ते हुए देखे गए। इस दौरान एक सांप बुरी तरह घायल हो गया