धमतरी: धमतरी के 12 प्रबुद्धजन सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा पर रवाना, महापौर ने दिखाई हरी झंडी
धमतरी से 12 प्रबुद्धजन सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा के लिए गुजरात रवाना हुए। महापौर रामू रोहरा ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को शुभारंभ किया। यह यात्रा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से संचालित है, जिसका उद्देश्य भारतीय संस्कृति और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करना है।