चंदेरी: देवलखो गांव में एक 55 वर्षीय अधेड़ की आकाशीय बिजली गिरने से हुई मौत, चन्देरी पुलिस ने किया मर्ग कायम
मिली जानकारी के अनुसार देवलखो निवासी सोम सिंह लोधी उम्र 35 वर्ष ने रविवार को शाम लगभग 6:30 बजे थाने में बताया कि रविवार को शाम लगभग 4:30 बजे देवलखो निवासी हजारीलाल लोधी उम्र 55 वर्ष खेत पर था तभी उसके ऊपर आकाशीय बिजली गिरने से उसकी मृत्यु हो गई, उक्त प्रकरण में चन्देरी पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है ।