ईसागढ़ में सोमवार सुबह ऑटो चालक जितेन्द्र तोमर के साथ मारपीट का मामला तूल पकड़ गया। घटना सब्जी मंडी की बताई जा रही है, जहां विवाद के बाद कुछ लोगों ने युवक के साथ लात-घूंसों और लाठी से मारपीट की। इस घटना के विरोध में दोपहर लगभग एक बजे परिजन और अन्य ऑटो चालक थाने पहुंचे और सड़क पर ऑटो खड़े कर चक्काजाम कर दिया।