कपासन: खात्याखेड़ी में हजरत काले बाबा का 30वां उर्स संपन्न, कुल की फातिहा के साथ हुआ समापन
बुधवार शाम 7 बजे मिली जानकारी अनुसार कपासन के निकटवर्ती खात्याखेड़ी गांव स्थित हजरत सैयद गुलाब शाह मस्तान उर्फ काले बाबा साहब का 30वां तीन दिवसीय सालाना उर्स बुधवार को कुल की फातिहा के साथ संपन्न हुआ। उर्स के अंतिम दिन बड़ी संख्या में जायरीन दरगाह शरीफ पहुंचे। अकीदतमंदों ने चादर और फूल पेश कर अमनों शुकून की दुआएं की।