सुपौल: आपातकाल की बरसी पर भाजपा ने मनाया काला दिवस, लोकतंत्र रक्षा का लिया संकल्प
Supaul, Supaul | Jun 25, 2026 भारतीय जनता पार्टी सुपौल जिला इकाई द्वारा गांधी मैदान स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में जिलाध्यक्ष नरेंद्र ऋषिदेव की अध्यक्षता में काला दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने अपने बाजुओं पर काली पट्टी बांधकर वर्ष 1975 में लगाए गए आपातकाल के विरोध में लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प लिया।