ब्यावरा: पुनरखेड़ी गांव खेत में काम कर रही महिला की सांप के डंसने से मौत
पुलिस ने मंगलवार को दोपहर 2:00 बजे करीब जानकारी देते हुए बताएं कि करनवास थाना क्षेत्र के पुनरखेड़ी गांव में मंगलवार को 35 वर्षीय सीमा बाई को खेत पर काम करते समय सांप ने डंस लिया। जिससे महिला की मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस ने ब्यावरा सिविल अस्पताल में मृतिका के शव का पीएम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।