कांशीराम कॉलोनी में मूलभूत सुविधाओं का बुरा हाल है। सीवर जाम, गंदगी और पानी की किल्लत से लोग परेशान हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि करीब दस वर्षों से पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है। सीवर लाइन बंद होने से शौचालय काम नहीं कर रहे, जिससे लोग खुले में शौच जाने को मजबूर हैं। सफाई न होने से नालियां कीचड़ से भरी हैं। लोगों ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।