फुलवारी: फुलवारी शरीफ के इसोपुर पहुंचे पूर्व विधायक श्याम रजक, श्राद्धकर्म में हुए शामिल
बिहार के पूर्व मंत्री व पूर्व विधायक श्याम रजक लगातार अपने क्षेत्र फुलवारी शरीफ की जनता से रूबरू हो रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार दोपहर करीब 3:00 बजे फुलवारी शरीफ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत इसोपुर पहुंचे। जहां इसोपुर निवासी जितेंद्र राय की मां स्वर्गीय सुशीला देवी के श्राद्धकर्म में शामिल हुए एवं उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।