बिधूना: अछल्दा नहर मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश रोकने के लिए लगाया गया हाइटगेज, भारी वाहनों का प्रवेश बंद
अछल्दा। सिंचाई विभाग द्वारा नहर किनारे सड़क पर भारी वाहनों के रोक के लिए हाइटगेज लगाए जा रहे हैं। इससे यहां भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित हो जाएगा। लोगों ने बताया कि भारी वाहनों के निकलने से सड़क कई जगह टूट गई है। इसीलिए विभाग ने नहर पुल से दिबियापुर जाने वाली सड़क व नहर पुल पर घसारा के पास हाइटगेज लगाया है।