ऊंचाहार: रोझइया भीकमशाह में गंगा एक्सप्रेस वे के लोकार्पण को लेकर आयोजित कार्यक्रम सम्पन्न
बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरदोई जिले के मल्लांवा में मेरठ से प्रयागराज तक जाने वाले गंगा एक्सप्रेस वे का लोकार्पण किया, वहीं इस लोकार्पण को लेकर ऊँचाहार क्षेत्र के रोझइया भीकमशाह में गंगा एक्सप्रेस वे पर बने कट पर कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां एलइडी टीवी के माध्यम से लोकार्पण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया।कार्यक्रम में कई लोग मौजूद रहे।