कूट रचित दस्तावेज तैयार कर प्लाट का फर्जी पटा बनाकर धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने आज सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि भागीरथ निवासी लखासर ने आरोप लगाया कि लखासर गांव में नारायण राम, राजवंती व भीमसेन ने कूट रचित दस्तावेज तैयार कर परिवादी के प्लाट का फर्जी पटा जारी करवा ककर धोखाधड़ी की। पुलिस जांच कर रही है।