बथनाहा थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में सुलह से इनकार करने पर आरोपियों ने हैवानियत की हद पार कर दी। छेड़खानी के एक मामले में दर्ज केस को लेकर सुलह का दबाव बनाया जा रहा था। इंकार करने पर आरोपी ने अपने परिजनों के साथ मिलकर नाबालिग पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया।