मथुरा: पिता के ताने से आहत होकर बंगाल से आकर वृंदावन में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी सुसाइड नोट बरामद
काम-धंधा नहीं करता और नकारा है पिता के इसी ताने से क्षुब्ध होकर पश्चिम बंगाल के एक युवक ने कान्हा की नगरी वृंदावन में पेड़ से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना पागल बाबा मंदिर के हॉस्पिटल के समीप की है, जहां रविवार को युवक का शव फंदे पर लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया था।