गुना नगर: जिले में खाद के लिए किसान परेशान, दशहरा मैदान में टोकन लेने पहुंचे किसानों ने टोकन दिखा कर लगाए आरोप <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamasya nis:value=jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
गुना जिले में पिछले एक-दो महीने से किसान खाद के लिए परेशान है। तमाम व्यवस्थाएं होने के बाद भी खाद की किल्लत कम नही हो रही। 22 दिसंबर को दशहरा मैदान में खाद के टोकन लेने पहुंचे किसानों ने पुराने टोकन दिखाते हुए खाद न मिलने के आरोप लगाए। रत्नागिर निवासी किसान ने कहा, 16 दिसंबर का टोकन है, 22 दिसंबर तक खाद नही मिला। कई किसानों ने अपनी परेशानियां बताई।