गोरौल: अष्ठयाम यज्ञ के लिए बभनटोली गांव से निकाली गई भव्य कलश यात्रा
बभनटोली गांव स्थित 24 घंटे का शिव धुन अष्ठयाम यज्ञ को लेकर सोमवार की सुबह 8 बजे 251 कन्याओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली । विद्वान पंडित राकेश जी ने मंत्रोच्चारण के साथ कलश में जलबोझी कराया । कलश यात्रा में शामिल होने वाले में जगदेव राय,सुरेन्द्र राय, दीपक कुमार रविभूषण कुमार ,लालू कुमार विक्रम , विनय प्रकाश सहित ग्रामवासी शामिल थे ।