लाडपुरा: राष्ट्रीय दशहरा मेला में रामलीला का आयोजन, अहिल्या उद्धार कर जनकपुरी पहुँचे श्रीराम, देवी सीता ने किया गौरी पूजन
Ladpura, Kota | Sep 26, 2025 132वें राष्ट्रीय दशहरा मेले का चौथा दिन भगवान राम की करुणा और शौर्य से भरी लीलाओं को समर्पित रहा। श्री राघवेन्द्र कला संस्थान के कलाकारों द्वारा गुरुवार व शुक्रवार रात्रि की मध्यरात 12 बजे तक दशहरा मैदान के श्रीराम रंगमंच पर जनक प्रतिज्ञा, विश्वामित्र आगमन, ताड़का, सुबाहु, मारीच वध, गंगा पूजन, जनकपुरी में राम सीता का पुष्प वाटिका में मिलन, गौरी पूजन की लीला