बरेली: बरेली में स्कूल बना मौत का कुआं, पानी पीने गया 6 साल का मासूम गहरे कुएं में गिरकर हुआ मौत का शिकार, गांव में मातम
बरेली के भुता थाना क्षेत्र के गांव अदीनापुर में गुरुवार सुबह दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। आत्मानंद विद्या मंदिर स्कूल में पढ़ने वाला 6 साल का मासूम लविश पानी पीने के लिए स्कूल परिसर के पास बने कुएं के नजदीक पहुंचा, तभी अचानक उसका पैर फिसला और वह गहरे कुएं में जा गिरा। मासूम के गिरते ही स्कूल में चीख-पुकार मच गई। बच्चों की आवाज सुनकर शिक्षक और ग्रामीण मौक