नानपारा: नवाबगंज में स्वास्थ्य कर्मियों ने छूटे बच्चों को घर-घर जाकर पिलाई खुराक, चला पल्स पोलियो अभियान
रामनगर सेमरा नानपारा कस्बे में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया गया। सोमवार को इस अभियान के तहत छूटे हुए बच्चों को घर-घर जाकर पोलियो की खुराक पिलाई गई। यह अभियान शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने के लिए चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने सोमवार को लगभग दो सौ बच्चों को उनके घरों पर जाकर पोलियो की खुराक दी।