सिगरा स्थित भारत माता मंदिर में शिक्षकों ने पहलगाम में मारे गए लोगों को दी श्रद्धांजलि
वाराणसी के सिगरा स्थित भारत माता मंदिर में उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के हरहुआ इकाई द्वारा पहलगाम में आतंकी हमले में हुए बलिदानों के श्रद्धांजलि सभा एवं कैंडल मार्च किया। इस दौरान दर्जनों की संख्या में महिलाएं पुरुष शिक्षक उपस्थित थे। इस दौरान भारत माता की जय एवं आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाए गए।