भरथना: महेवा बिजलीघर में आपूर्ति बहाली के दौरान बीसीबी मशीन में धमाका, एसएसओ झुलसे
महेवा विद्युत उपकेंद्र में बिजली आपूर्ति बहाल करते समय बीसीबी मशीन में अचानक धमाके के साथ आग लग गई, जिससे एसएसओ योगेश कुमार गंभीर रूप से झुलस गए। सहकर्मियों ने उन्हें तत्काल सीएचसी महेवा पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। एसडीओ संत कुमार वर्मा ने मंगलवार दोपहर 2 बजे बताया कि मेहंदीपुर फीडर की ट्रिप होने के बाद सप्लाई दुबारा चालू करते आग लग गयी।