राजापुर के रुपौली में बीती 21 नवंबर को 15 वर्षीय किशोर हनुमान पुत्र लाल दास की यमुना नदी में डूबने से मौत हो गई थी। परिजनों ने बताया कि हनुमान दोस्तों के साथ 21 नवंबर की सुबह 6 बजे घर से निकल गया था। वही चार दिन बाद सोमवार को नदी से हनुमान का शव बरामद किया गया है।वहीं पुलिस ने मृतक के शव का आज मंगलवार की दोपहर 12 बजे जिला मुख्यालय में पोस्टमार्टम कराया है।