बागपत: काठा टोल प्लाजा स्थित दिल्ली-देहरादून ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार युवक को मारी टक्कर
कोतवाली बागपत क्षेत्र के गाधी निवासी वीरेंद्र बुराड़ी डिपो पर चालक के पद पर नियुक्त है। मंगलवार की रात साढे आठ बजे ड्यूटी खत्म कर स्कूटी पर सवार होकर दिल्ली देहरादून ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे से होते घर आ रहा था। जब वह काठा टोल प्लाजा के निकट पहुंचने पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने स्कूटी में टक्कर मार दी।