खागा: किशनपुर के जंगल में लगी भीषण आग, आग की लपटों को देखकर मचा हड़कंप, दमकल कर्मियों को दी गई सूचना
Khaga, Fatehpur | May 22, 2026 फतेहपुर जिले के किशनपुर के पहोरा व सरौली गांव के मध्य जंगल में शुक्रवार दोपहर अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। तेज हवाओं के चलते आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, आग की ऊंची-ऊंची लपटें दूर तक दिखाई दे रहीं है ग्रामीणों ने बताया कि हवा तेज होने के कारण आग तेजी से जंगल क्षेत्र में फैलती चली गई। सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण आग बुझाने में जुट गए