कटकमसांडी: अफीम खेती के खिलाफ कटकमसांडी पुलिस का जागरूकता अभियान
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कटकमसांडी थाना प्रभारी ने थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती गांव गुरुडी में अफीम विरोधी जागरूकता अभियान चलाया। पूर्व में अफीम की खेती वाले इस क्षेत्र में पुलिस ने ग्रामीणों को अफीम की खेती नहीं करने, इसके दुष्प्रभावों और एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों की जानकारी दी। साथ ही किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना पुलिस को देने की अपील की।