जालौर: जालोर के 20 किसानों का प्रतिनिधिमंडल CM से मिला, माही का पानी जालोर-सिरोही को सिंचाई के लिए उपलब्ध कराने की मांग की
Jalor, Jalor | Jul 25, 2024 जालोर में लम्बे समय से जवाई के पानी पर जालोर अपना हक जता रहा है। जवाई नदी को पुनर्जीवित करने की भी मांग की जा रही है। माही डैम का पानी जालोर-सिरोही में सिंचाई के लिए उपलब्ध कराने की भी मांग की जा रही है। इन्हीं मांगों को लेकर जालोर के 20 किसान प्रतिनिधियों का मंडल जयपुर में प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मिला। मांगों को उनके सामने रखा।