बेगूसराय: जिले के 11 परीक्षा केंद्रों पर 27 जुलाई को होगी सिपाही भर्ती परीक्षा, तैयारी पूरी
जिले के 11 परीक्षा केंद्रों पर 27 जुलाई (रविवार) को सिपाही भर्ती परीक्षा आयोजित की जायेगी. परीक्षा कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न करवाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है. यह बातें शनिवार की शाम 05:00 बजे डीएम तुषार सिंगला ने संयुक्त आदेश जारी करते हुए कही. परीक्षा एक पाली में दोपहर 12:00 बजे से 02:00 बजे तक आयोजित की जायेगी.