बेगूसराय: तालाब में नहाते समय छात्र की डूबने से मौत, परिजनों में कोहराम, पुलिस जांच जारी
बेगूसराय में एक दर्दनाक घटना सामने आया है जहां स्नान करने के दौरान तालाब में डूबने से एक छात्र की मौत हो गई है। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के शंकरवासा वार्ड नंबर 6 की है। मृतक छात्र की पहचान सकरवासा वार्ड नंबर 6 के रहने वाले उपेंद्र यादव का पुत्र पर प्रणव कुमार के रूप में की गई है।