नैनपुर: हनुमान जयंती पर वार्ड नंबर-5 स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर से भव्य वाहन रैली का आयोजन
हनुमान जयंती के पावन अवसर पर गुरुवार 11:00 बजे नगर के वार्ड नंबर पांच स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर से भव्य वाहन रैली का आयोजन किया गया। रैली में बड़ी संख्या मिश्र धातु शामिल हुए और पूरे उत्साह के साथ जय श्री राम एवं हनुमान जी के जयकारे लगाए। वाहन रैली मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गो से होकर गुजरी जहां जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया।