परसिया: खमराकला के ढाला पठार में रुकवाए े बाल विवाह
वर और वधु दोनों की की उम्र कम निकली
जून्नारदेव के खमरा कला पंचायत के गांव ढाला पढार में बाल विवाह को बुधवार को रुकवाया गया। प्रदीपन संस्था,महिला बाल विकास विभाग और पुलिस की टीम , सचिव ,पटवारी एवं कोटवार के साथ गांव में पहंुची। गांव में गुरुवार को विवाह होने वाला था। दोनों पक्षों को विवाह न करने के लिए समझाया गया।5 बजे प्रदीपन संस्था ने बताया कि विवाह को पंचनामा बनाकर रोका गया।