धनघटा: धनघटा तहसील क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ बारिश, घंटों तक आवागमन बाधित रहा
संतकबीरनगर। जनपद के धनघटा तहसील क्षेत्र में बुधवार को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। करीब एक घंटे तक चली तेज बारिश और आंधी के कारण सड़कों पर आवागमन प्रभावित रहा और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बारिश के दौरान तेज हवाओं की वजह से कई जगहों पर पेड़ों की डालियां टूटकर सड़कों पर गिर गईं, जिससे