परबत्ता: सिक्किम में कार्य के दौरान मजदूर की मौत, प्रशासन ने मृतक के आश्रित को ₹10 लाख का चेक सौंपा
परबत्ता प्रखंड अंतर्गत सौढ़ उत्तरी पंचायत के कोरचक्का गांव निवासी एक मजदूर की सीमा सड़क संगठन में ड्यूटी के दौरान मौत हो गई थी। जिसके बाद शनिवार की दोपहर दो बजे जिला प्रशासन की ओर से मृतक की मां रेनू देवी को को 10 लाख रुपये का सहायता चेक सौंपा गया। बताया जाता है कि करीब एक वर्ष पूर्व कोरचक्का निवासी राजहंस कुमार, पिता स्वर्गीय बहादुर सिंह, भारत सरकार के रक्