पीलीभीत: नेहरू नगर के पास सड़क दुर्घटना में तेंदुए की मौत, वन विभाग में मचा हड़कंप
पीलीभीत के हजारा क्षेत्र के नेहरू नगर के पास हादसा सामने आया, जहां एक तेंदुआ सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से रात्रि में तेंदुए की मौके पर ही मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में दहशत फैल गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। दुर्लभ वन्यजीव को देखने के लिए भीड़ जमा हो गई।