राजनगर: खजुराहो मंदिर परिसर में कीचड़ और अव्यवस्था से श्रद्धालु नाराज, बंद पड़े सीसीटीवी पर भी उठे गंभीर सवाल
खजुराहो मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं। रविवार शाम करीब 4 बजे स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण की लापरवाही के कारण मंदिर परिसर में कीचड़ और गंदगी फैली हुई है। देश-विदेश से हजारों पर्यटक खजुराहो की ऐतिहासिक और अद्वितीय स्थापत्य कला देखने पहुंचते हैं, लेकिन परिसर में व्याप्त अव्यवस्था उनकी नाराजगी का