रायपुर और कई स्थानों पर बाइक चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार
मंदिर हसौद पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। रायपुर और कई क्षेत्रों में दो पहिया वाहन की चोरी करने वाला शातिर चोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 15 नग दो पहिया वाहन जप्त की गई है ।आरोपी के विरुद्ध रायपुर सहित कोरबा बलोदा बाजार बिलासपुर एवं महासमुंद के अलग-अलग थाना क्षेत्र में चोरी के मामले दर्ज हैं।