भोरे: पड़ौली गांव में रस्ते की सफाई विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, कई लोग हुए घायल, मामले की जांच में जुटी पुलिस
भोरे थाना क्षेत्र के पड़ौली गांव में रास्ते की सफाई को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जो देखते-देखते मारपीट में बदल गया। घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। पहले पक्ष की कुसुम देवी, कानता साह, नीतू कुमारी एवं इस्रावती कुमारी घायल हुई है। जबकि दूसरे पक्ष की सुशीला देवी और उनकी गर्भवती बहू करिश्मा देवी घायल हो गई।