गुना नगर: बिलाखेड़ी में गोली लगने से हुई एक युवक की मौत के मामले में अस्थियां लेकर एसपी ऑफिस पहुंचे परिजन, गिरफ्तारी की रखी मांग
गुना धरनावदा थाना क्षेत्र के बिलाखेड़ी गांव में 31 मार्च को गोली लगने से धर्मपाल नाम के युवक की मौत हो गई थी। 9 अप्रैल मंगलवार को परिजन अस्थियां लेकर एसपी ऑफिस पहुंचे। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। परिजनों ने कहा, आरोपी गिरफ्तार नहीं होंगे तब तक अस्थियों का विसर्जन नहीं करेंगे। एडिशनल एसपी मानसिंह ठाकुर ने कहा, आरोपी जल्द गिरफ्तार होंगे प्रयास जारी है।